सेवा की शर्तें
अंतिम बदलाव: 6 September 2026
ये शर्तें किसके बीच हैं
ये शर्तें SchoolYug (इंदौर, मध्य प्रदेश) और उस स्कूल के बीच हैं जो सेवा लेता है। स्कूल जिन शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को अकाउंट देता है, वे स्कूल के ज़रिए ही इसका इस्तेमाल करते हैं।
अकाउंट और एक्सेस
हर व्यक्ति का अपना लॉगइन होता है और उसे किसी और के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कौन-सा रोल किसे मिलेगा, यह स्कूल तय करता है — और रोल ही तय करता है कि कौन क्या देख सकता है। स्टाफ़ के जाने पर उसका एक्सेस बंद करना स्कूल की ज़िम्मेदारी है।
स्कूल की ज़िम्मेदारी
सिस्टम में जो जानकारी जाती है वह स्कूल की डाली हुई होती है — उसका सही होना, और उसे रखने का अधिकार होना, स्कूल की ज़िम्मेदारी है। इसमें अभिभावकों और स्टाफ़ से ज़रूरी सहमति लेना भी शामिल है।
भुगतान
शुल्क वही है जो स्कूल के साथ तय हुए प्लान में लिखा है, और छात्र-संख्या पर आधारित है। दरें बदलने पर स्कूल को पहले बताया जाएगा; बदलाव अगले बिलिंग चक्र से लागू होगा, चालू चक्र में नहीं।
डेटा किसका है
स्कूल का। हम उसे स्कूल की ओर से संभालते हैं, अपने लिए नहीं। कभी भी कहने पर स्कूल अपना डेटा निर्यात करके ले जा सकता है — सेवा छोड़ते समय भी। कैसे संभाला जाता है, यह प्राइवेसी पॉलिसी में लिखा है।
उपलब्धता
हम सेवा लगातार चालू रखने की कोशिश करते हैं, पर कोई भी ऑनलाइन सेवा हमेशा उपलब्ध रहने का वादा नहीं कर सकती। नियोजित रखरखाव की सूचना पहले दी जाएगी और उसे स्कूल के व्यस्त समय से बाहर रखा जाएगा। अभी हम कोई अपटाइम गारंटी नहीं देते — अगर आपको लिखित SLA चाहिए तो बात कर लीजिए।
सेवा समाप्त करना
स्कूल कभी भी सेवा बंद कर सकता है; चालू चक्र का शुल्क वापस नहीं होता, पर उसके बाद कुछ नहीं लिया जाता। हमारी तरफ़ से सेवा तभी रोकी जाएगी जब भुगतान बक़ाया हो या सिस्टम का दुरुपयोग हो — और उससे पहले सूचना दी जाएगी, ताकि स्कूल अपना डेटा निकाल सके।
बदलाव, क़ानून और संपर्क
इन शर्तों में बदलाव होने पर ऊपर की तारीख़ बदलेगी और स्कूलों को बताया जाएगा। इन शर्तों पर भारतीय क़ानून लागू होगा और विवाद इंदौर, मध्य प्रदेश के न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में होंगे। कोई सवाल हो तो लिखिए: hello@schoolyug.in